विशाल भंडारे के साथ दिया गया श्री राम कथा को विश्राम
विशाल भंडारे के साथ दिया गया श्री राम कथा को विश्राम
लालकुआं निकटवर्ती बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में आयोजित श्री राम कथा का विशाल भंडारे के साथ विश्राम दिया गया इस दौरान सैकड़ो की संख्या उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इससे पूर्व विद्वान आचार्यों की देखरेख में हवन यज्ञ अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया मुख्य यजमान दीवान सिंह बर्गली एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रा बर्गली द्वारा श्री राम कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया

व्यास आचार्य का संपादन प्रख्यात कथा वाचक डॉक्टर मुकेश भारद्वाज प्रभु द्वारा किया गया इससे पूर्व कल भूमिया मंदिर के निकट बने नव निर्मित राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं विग्रह स्थापना की गई श्री राम कथा के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया और कथा पंडाल में राम भक्तों की अच्छी संख्या दिखाई दी इस दौरान दीवान सिंह बर्गली एवं उनके धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रा बर्गली के अलावा मनोज जितेंदर गजेंद्र ममता चंद्रा बर्गली के अलावा बीना जोशी आशा कार्की गोकर्ण बिष्ट विनोद बिष्ट देवेंद्र सिंह उत्तम सिंह समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे
नागेश्वर महादेव मंदिर में सुनाई राम नाम की महिमा
रामनगर देहरादून पाक्षिक स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ
समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया
सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण