हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल ने दिया धरना
हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर के आसपास हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ तथा ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल ने अपने पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत आज गन्ना केंद्र के समीप धरना दिया उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में किच्छा चीनी मिल के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर शीघ्र अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर के बात की है

तथा ओवरलोडिंग पर भी रोकथाम लगाए जाने की मांग की है शंकर लाल ने कहा कि जनहित को लेकर के किये जा रहा उनके आंदोलन की अब तक अनदेखी की जा रही है लिहाजा वे अब चुप नहीं बैठेंगे तथा जब तक गाना सेंटर के समीप से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तथा ओवरलोड पर अंकुश नहीं लग जाता है उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा इधर कड़ाके की सर्दी के बावजूद दिव्यांग समिति के अध्यक्ष शंकर लाल का हौसला काबिले तारीफ रहा तथा लोग उनके संघर्ष के सराहना करते दिखाई दिए


बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मोहन दुर्गापाल ने दीपावली की शुभकामनाएं
नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर
अज्ञान पर आत्मज्ञान की शाश्वत विजय का प्रतीक है दीपावली : अखिलेश चमोला
मेघा बनी उत्तराखंड क्रांति दल की जिला महामंत्री
रेलवे का सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अभियान जारी