स्टार परफॉर्मर ऑफ़ द मंथ से सम्मानित हुए स्टेशन मास्टर सूरज कुमार , महाप्रबंधक रेलवे ने किया सम्मानित
बरेली, : रेल संरक्षा के प्रति सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने गोरखपुर स्थित महाप्रबंधक सभाकक्ष ‘चैतन्य’ में आयोजित समारोह में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी क्रम में इज्जतनगर मंडल के बनबसा स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर श्री सूरज कुमार को उनकी उत्कृष्ट सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 12035 टनकपुर–दिल्ली एक्सप्रेस के बनबसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आगमन के दौरान उन्होंने इंजन से लगे प्रथम एस.एल.आर. से असामान्य रूप से धुआँ निकलते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना विलंब किए ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट को इसकी सूचना दी।
तत्काल किए गए संयुक्त निरीक्षण में एस.एल.आर. में ब्रेक बाइंडिंग की स्थिति पाई गई, जिसके कारण पहिया पूर्ण रूप से रिलीज नहीं हो रहा था। इसके उपरांत ट्रेन मैनेजर, सहायक लोको पायलट एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ब्रेक बाइंडिंग को दूर किया गया तथा गाड़ी का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया।
श्री सूरज कुमार की सजगता, सूझबूझ एवं समयबद्ध कार्रवाई से एक संभावित दुर्घटना एवं परिचालन बाधा को टाला जा सका।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने श्री सूरज कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनकी संरक्षा के प्रति सजगता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
(सफदर हुसैन)
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर
इस दिन से होगी पितृपक्ष श्राद्ध की शुरुआत बता रहे हैं विद्वान ज्योतिष पंडित त्रिभुवन उप्रेती
पेयजल को लेकर तत्पर पूर्वोत्तर रेलवे
सांसद अजय भट्ट ने दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की
मानव धर्म के प्रणेता सतपाल जी महाराज के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं अनेक दिग्गज