जीएम रेलवे का तूफानी निरीक्षण

ख़बर शेयर करें


बरेली, 20 सितंबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने आज प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक श्री राजेश कुमार के साथ बरेली सिटी-बमियाना रेलखण्ड का विण्डो टेªेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें रेलपथ, ओएचई, प्वाइंट एवं क्रासिंग, समपार तथा पुलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार तथा शाखाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने सीबी गंज स्थित ट्रेन सेट डिपो का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने ट्रेन सेट डिपो में इंजीनियरिंग स्किल प्लान, हैवी रिपेयर शेड, लाइट रिपेयर शेड का अवलोकन किया। उन्होंने डिपो में स्टोर रूम, लॉकर रूम, टूल रूम, महिला कक्ष तथा अग्निशामक यंत्रों का निरीक्षण किया तथा पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्यप्रणाली एवं अनुरक्षण व्यवस्था को भी बारीकी से देखा और उन्होंने रेलकर्मियों से संवाद कर ट्रेन सेट की कार्यप्रणाली एवं अनुरक्षण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया तथा अपने सुझाव प्रदान किये। इस दौरान महाप्रबंधक ने डिपो में रेलकर्मियों द्वारा किए जा रहे गुड वर्क एवं इनोवेशन की सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार का उपयोग करते हुए अनुरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य संबंधित रेलकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए 30,000 रूपये का प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया।
तत्पश्चात महाप्रबंधक ने ट्रेन सेट डिपो परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छता ही सेवा-2026 के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इसके पश्चात् महाप्रबंधक ने सीबीगंज स्थित रेलवे काॅलोनी का निरीक्षण किया तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कर्मचारियों के लिए रेलवे आवासों के बेहतर रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिया।
निरीक्षण के अन्त में महाप्रबंधक ने मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, सर्जिकल आईसीयू, लेबर रूम, लिनेन एवं औषधि भंडार, पुरुष एवं महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, बाल एवं महिला चिकित्सा वार्ड, स्पेशल वार्ड, पंजीकरण कक्ष तथा ओपीडी ब्लॉक तथा रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मंडल के समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे।
जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्ज्तनगर