बिंदुखत्ता में पूर्व सैनिक के घर कोबरा घुसने से मचा हड़कंप वनविभाग ने देर रात्रि किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता में पूर्व सैनिक के घर में कोबरा घुसने से सनसनी फैल गई देर रात्रि 12:40 पर पूर्व सैनिक ने वन विभाग को सूचना दी वन विभाग ने तुरंत निर्णय लेते हुए तीन वन कर्मियों को मौके पर भेज कर सफल रेस्क्यू किया तब जाकर पूर्व सैनिक परिवार ने राहत की सांस ली

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

बिंदुखत्ता के दवाई फॉर्म सुभाष नगर निवासी रिटायर्ड सूबेदार सुंदर सिंह खनका ने बताया कि कल रात्रि उनके घर में कोबरा प्रजाति का सांप आ गया जिसको देखकर घर के लोग भयभीत हो गए उन्होंने रात्रि अपने पूर्व सैनिक साथी को इसकी सूचना दी जिस पर उन्होंने तुरंत वन विभाग का नंबर उपलब्ध कराया उन्होंने रात्रि वन विभाग को फोन पर इसकी सूचना दी जिस पर वन विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए विक्की सुंदर व हेमू को मौके पर भेजा तीनों ने बहुत ही कुशलता के साथ कोबरा का कैद कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया रिटायर्ड सूबेदार सुंदर सिंह खनका नेवन विभाग द्वारा लिए गए तत्काल निर्णय की सराहना की है तथा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वन विभाग के तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा