यह रहेगी उर्स मेला स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी

ख़बर शेयर करें

रेलवे प्रशासन द्वारा बरेली में आयोजित होने वाले उर्स मेला के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए 02 जोड़ी उर्स मेला स्पेशल 05319/05320 इज्जतनगर-लालकुआं-बरेली सिटी एवं 05321/05322 बरेली सिटी-पीलीभीत-इज्जतनगर गाडियों का संचालन 8 अगस्त, 2026 को (एक फेरा) निम्न समयानुसार किया जायेगाः-
05319 इज्जतनगर-लालकुआं उर्स मेला स्पेशल गाड़ी इज्जतनगर से 16.05 बजे, भोजीपुरा से 16.25 बजे, अटामाण्डा से 16.34 बजे, देवरनियाँ से 16.43 बजे, रिक्षा रोड (हाल्ट) से 16.53 बजे, बहेड़ी से 17.05 बजे, किच्छा से 17.24 बजे, पंतनगर से 17.37 बजे प्रस्थान कर लालकुआँ से 18.20 बजे पहुँचेगी। वापसी में, 05320 लालकुआं-बरेली सिटी उर्स मेला स्पेशल गाड़ी लालकुआँ जंक्शन से 20.30 बजे, पंतनगर से 20.45 बजे, किच्छा से 20.58 बजेे, बहेड़ी से 21.16 बजे, देवरनियाँ से 21.30 बजे, भोजीपुरा से 21.42 बजे, इज्जतनगर से 21.57 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी 22.40 बजे पहुँचेगी।
05321 बरेली सिटी-पीलीभीत उर्स मेला स्पेशल गाड़ी बरेली सिटी से 16.05 बजे, इज्जतनगर से 16.25 बजे, भोजीपुरा से 16.42 बजे, दिबनापुर (हाल्ट) से 16.55 बजे, सेथल से 17.02 बजे, बिजौरिया से 17.12 बजे, शाही से 17.52 बजे, ललौरीखेड़ा (हाल्ट) से 17.30 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत 18.00 बजे पहुँचेगी। वापसी में, 05322 पीलीभीत-बरेली सिटी उर्स मेला स्पेशल गाड़ी पीलीभीत से 19.35 बजे, शाही से 19.52 बजे, बिजौरिया से 20.02 बजे, सेथल से 20.12 बजे, दिबनापुर (हाल्ट) से 20.18 बजे, भोजीपुरा से 20.32 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर 21.15 बजे पहुँचेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी,
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad