आज का राशिफल
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-27.05.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
अकाल मृत्यु भय निवारण प्रयोग एक शास्त्रोक्त
व्यवस्था है..अगर है तो इसको अपनाना चाहिए
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………27.05.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्…………………………. 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल……………………………………..उत्तर
ऋतु……………………………………. ग्रीष्म
मास…………………………………..प्र.ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………. शुक्ल
तिथि.एकादशी.(द्वि) प्रातः 6.22 तक/द्वादशी
वार…………………………………… बुधवार नक्षत्र……….. हस्त. प्रातः 5.57 तक / चित्रा
चंद्र राशि……..कन्या. सायं.7.00 तक / तुला
योग…व्यतिपात्. रात्रि. 3.24* तक / वरीयान
करण………….. विष्टि(भद्रा) प्रातः 6.22 तक करण………. बव. सायं. 7.06 तक / बालव _____________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.04.21 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.07.05 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..14.10.44
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………09.50.00
चंद्रोदय…………………. 3.53.15 PM पर
चंद्रास्त………………….. 3.20.51 AM पर
राहुकाल.. अप.12.29 से 2.10 तक(अशुभ)
यमघंट…. .प्रातः 7.25 से 9.06(शुभे त्याज्य)
गुलिक..पूर्वा. 10.47 से 12.29(शुभे त्याज्य)
अभिजित… मध्या.12.02 से 12.56(अशुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………… आज है
दिशाशूल………………………… उत्तर दिशा
दोष परिहार….. तिल का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष.. पुरुषोत्तमा कमला एकादशी(सर्वे)
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
मास विशेष.. पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष……………………………..नहीं है
दिन विशेष……… रोहिणी तपन काल जारी है
खगोलीय……………………………….नहीं है
विष्टि(भद्रा)………………….प्रातः 6.22 तक
पंचक…………………………………. नहीं है सर्वा.सि.योग……………….. प्रातः 5.57 तक
अमृत सि.योग………………………… नहीं हैं
सिद्ध रवियोग………………. प्रातः 5.57 तक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………..28.05.2026
तिथि…………प्र.ज्येष्ठ शुक्ला द्वादशी गुरुवार
व्रत विशेष………………………… गुरु प्रदोष
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
मास विशेष..पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष..अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस
दिन विशेष……… रोहिणी तपन काल जारी है
खगोलीय……………………………… नहीं है
विष्टि(भद्रा)…………………………… नहीं है
पंचक……………………………….. .. नहीं है सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं हैं
सिद्ध रवियोग………………………… . नहीं है
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न ………..वृषभ 10°56′ रोहिणी 1 ओ
सूर्य ………..वृषभ 11°31′ रोहिणी 1 ओ
चन्द्र ……………कन्या 23°13′ हस्त 4 ठ
बुध ………..वृषभ 25°48′ मृगशीर्षा 1 वे
शुक्र ………….मिथुन 15°16′ आद्रा 3 ङ
मंगल ……….. मेष 11°50′ अश्विनी 4 ला
बृहस्पति …… मिथुन 28°56′ पुनर्वसु 3 हा
शनि ……………..मीन 17°40′ रेवती 1 दे
राहू * ……..कुम्भ 10°17′ शतभिषा 2 सा
केतु * …………… सिंह 10°17′ मघा 4 मे
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
लाभ……………प्रातः 5.43 से 7.25 तक
अमृत…….. प्रातः 7.25 से 9.06 तक
शुभ…………पूर्वा. 10.47 से 12.29 तक
चंचल…………अपरा. 3.51 से 5.33 तक
लाभ………….. सायं. 5.33 से 7.14 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ………………रात्रि 8.33 से 9.51 तक
अमृत………….रात्रि. 9.51 से 11.10 तक
चंचल… .रात्रि. 11.10 से 12.29 AM तक
लाभ… रात्रि. 3.06 AM से 4.24 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
05.57 AM तक…….हस्त ……. 4…….ठ
12.27 PM तक…… चित्रा…. …1……. पे
07.00 PM तक…… चित्रा……..2…….पो
राशि कन्या -पाया रजत्_
01.33 AM तक…….चित्रा……..3……. रा
उपरांत रात्रि तक…….चित्रा……..4……..री
राशि तुला – पाया रजत्
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
अकाल मृत्यु भय निवारण प्रयोग एक शास्त्रोक्त
व्यवस्था है..अगर है तो इसको अपनाना चाहिए
यमराज को मृत्यु का देवता कहा जाता है। यमदेव का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक सिहरन सी उठ जाती है। वहीं प्राचीन ग्रंथों में भी यमराज की एक बहुत भयानक छवि वर्णित है। कहा जाता है कि यम के दूतों को ना दूसरों का दर्द दिखाई देता है ना सुनाई देता है। साथ ही मृत्यु के नजदीक आने पर व्यक्ति को यम के दूत दिखाई देने लगते हैं जिससे व्यक्ति बुरी तरह कांप उठता है। और जब आत्मा के शरीर त्याग देने पर ये ही यम के दूत तरह-तरह की यातनाएं देते हुए आत्मा को यमपुरी तक ले जाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में यह भी कहा गया है कि जिस व्यक्ति पर मृत्यु के देवता यमराज के पिता सूर्य देव की कृपा होती है उसे अकाल मृत्यु और यम की यातनाओं का भय नहीं सताता। तो आइए जानते हैं जीवन के उद्धार के लिए भविष्य पुराण में सूर्य और यमदेव को खुश करने के कौन से उपाय बताए गए हैं…
शास्त्रों में प्रातः काल सूर्य देव को जल चढ़ाने का बड़ा महत्व बताया गया है। माना जाता है कि जो व्यक्ति सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित करता है उसके जीवन में आत्मविश्वास, साहस, तेज, यश, सकारात्मकता और सुखों की वृद्धि होती है। बता दें कि तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें कुमकुम, अक्षत, लाल रंग की पुष्प डालकर जल अर्पण करना शुभ माना जाता है।
यमदूत के डर से मुक्ति पाने के लिए सूर्य मंत्रों का प्रतिदिन जाप सबसे सरल उपाय बताया गया है। सूर्य देव के मंत्र- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। का जाप करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
अपने साथ-साथ अपनी पीढ़ियों के उद्धार के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य मंदिर में झाड़ू-पोछा लगाना यानी सफाई करना फलदायी माना जाता है।
यम देव की छत्रछाया पाने के लिए भगवान सूर्य देव को दूध और घी चढ़ाना भी लाभकारी माना गया है।
अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए हर महीने की अमावस्या को सभी परिवारीजनों के साथ मिलकर गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पाठ के समाप्त होने पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विधान है। इस दौरान परिवार के लोगों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही दीर्घायु की कामना की जाती है।
इसके अलावा, अमावस्या के दिन ही गरीब अथवा जरूरतमंद बच्चों को भोजन और मीठा हलवा खिलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज काम का बोझ कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज शरीर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें, ख़ास तौर पर जब इसके साथ कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल का आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आप और आपका जीवनसाथी एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग हासिल नहीं होगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
संभव है कि आपको आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
🙏आचार्य बहुगुणा 🙏 _________________