उक्रांद ने कैंची धाम के जाम समेत अनेक समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सौंपा
हल्द्वानी उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय हल्द्वानी के माध्यम से दिया गया जिसमें कैंची धाम में लगने वाले जाम जिससे कि पिछले तीन सालों से उत्तराखंड के स्थानीय लोगों का जीवन दुरूह स्थिति में पहुंच गया है लोग हल्द्वानी आने के लिए सोचने पर मजबूर हो जाते हैं और हल्द्वानी से अपने घर जाने के लिए भी सोचना पड़ता है मरीजों को घंटों जाम में फंसना यात्रियों की ट्रेनें छूट जाना इस तरह से अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिए गए ज्ञापन में इसके अलावा इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि उत्तराखंड के लोगों पर लगातार जंगली जानवरों द्वारा होने वाले हमलों के कारण हो रही मौतों से जनजीवन और भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं यौन अपराधों की उत्तराखंड में बाढ़ आ गई है इन सब समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया और इन समस्याओं के जल्द समाधान हेतु कार्यवाही करने और कार्यवाही नहीं होने पर आगे आन्दोलन करने की रणनीति तय की जाएगी।जिसमें निम्न लोगों की भागीदारी रही केन्द्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी गंगा सिंह मेहरा एनडी तिवारी मोहन कांडपाल मोहन सिंह नेगी मदन सिंह मेर दीपक भारती गोविंद सिंह गस्याल सूरज पांडे बृजमोहन सिजवाली कुलदीप सिंह बिष्ट प्रकाश चन्द्र जोशी भुवन सिंह बिष्ट राजीव लोचन बच्ची सिंह बिष्ट अभिषेक जोशी परवीन जोशी सी एस भट्ट जगत सिंह डोभाल आदि
महात्मा आलोकानंद जी ने किया यश गर्ग एंड एसोसिएट्स का उद्घाटन