उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता,राज्य आंदोलनकारी, एवं चार बार विधायक रह चुके आदरणीय श्री काशी सिंह ऐरी जी का जन्मदिवस आज हल्द्वानी डी डी पंत पार्क में मनाया गया।इस अवसर पर जिले के पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटकर ऐरी जी का 73 वां जन्मदिन मनाया।

जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने बतायाउत्तराखंड राज्य आंदोलन में ऐरी जी का अमूल्य योगदान रहा, उनका संघर्षशील नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। दिवान मेवाड़ी,शम्भू दत्त साहिल, हरीश मेवाड़ी,अभिषेक जोशी, नीशू मेवाड़ी, भुवन मेवाड़ी, रवि वाल्मीकि, श्याम सिंह नेगी,शिवम् ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS


लालकुआं में फूंका दुष्यंत गौतम का पुतला
डीआरएम वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान जारी
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी, पूर्व राज्य मंत्री भी बैठे अनशन पर