इंसाफ को आगे आई वर्मा दंपति, शिवानी पर लगाए गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें

समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने
एसएसपी महोदय श्री मंजूनाथ टी.सी जी के निर्देश अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी मै तहरीर दी गई

हल्द्वानी: समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया शिवानी श्रीवास्तव नामक महिला अपने प्रेमी एवं अपने परिवार के साथ मिलकर सीधे साधे लोगों को अपने प्रेम जाल मै फंसाकर शादी करके उसके बाद झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर समझौते के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने के नाम पर एक गिरोह चला रही है

समाजसेवी विशाल वर्मा द्वारा बताया गया वार्ड 19 रामपुर रोड क्षेत्र पीड़ित महिला श्रीमती सुमन श्रीवास्तव पिछले 5 वर्षों से वार्ड 19 में किराए के मकान मै निवास कर रही है 6 माह पूर्व सुमन श्रीवास्तव द्वारा विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा को घटना की पूरी जानकारी दी गई

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया पीड़ित के पुत्र विपिन श्रीवास्तव की शादी दिनांक 14. 2. 2016 को शिवानी श्रीवास्तव पुत्री जयपाल सिंह निवासी ग्राम हिमायुपुर तहसील ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था विपिन श्रीवास्तव का एक 9 वर्षीय पुत्र है वर्ष 2022 में शिवानी श्रीवास्तव घर से सोने के आभूषण व अन्य सामान एवं बेटे को लेकर अपने मायके ठाकुरद्वारा चली गई पीड़ित पक्ष द्वारा कई बार शिवानी को वापस ससुराल आने को कहा गया अनेकों बार प्रयास किया गया परंतु वह आने को तैयार नहीं हुई साथ ही कुछ दिनों बाद ठाकुरद्वारा मै दहेज , जान से मारने, गाली गलौज, मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी उपलब्धि: 295 करोड़ से करेगी रेल यह महत्वपूर्ण विकास कार्य

विशाल वर्मा ने आगे बताया उक्त मुकदमा न्यायालय ठाकुरदल में चल रहा है तथा विचारधीन है शिवानी श्रीवास्तव ने मुकदमे के दौरान किसी अन्य व्यक्ति जिनका नाम गौरव है उससे विवाह कर लिया परंतु गौरव से शादी करने के कुछ समय बाद ही गौरव के घर से ₹ 3 लाख रुपए के सोने के आभूषण तथा ₹10 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गई

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

महिला के दूसरे पति गौरव ने पहले पति विपिन श्रीवास्तव एवं सुमन श्रीवास्तव से संपर्क किया सुमन श्रीवास्तव ने समाजसेवी विशाल वर्मा को घटना की पूरी जानकारी दी गई साथ ही गौरव से फोन के माध्यम से बात की गई जिसकी वीडियो रिकॉडिंग हमारे पास मौजूद हैं

दूसरे पति गौरव द्वारा बताया गया 1 अगस्त 2026 को शिवानी ने गौरव व उनके परिवार के विरुद्ध भी झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है साथ ही मुकदमा वापस लेने के एवज में 15 लाख रुपए की डिमांड की गई है 15 लाख रुपए न देने पर गौरव व उसके परिवार को सलाखों के पीछे डालने की धमकी दी जा रही है जिससे प्रतीत होता है शिवानी श्रीवास्तव उनकी माता रज्जू देवी, पिता जयपाल सिंह , बड़ी बहन नीलम तथा शिवानी, उनका प्रेमी यह सब मिलकर गिरोह चला रहे हैं और भोले भाले लोगों को शादी के जाल में फंसाकर उनसे मोती रकम ठगी जा रही हैं

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का भाजपा पर जबरदस्त पलटवार

शिवानी श्रीवास्तव द्वारा पहले पति से मुकदमा वापस लेने के एवज मै भारी भरकम पैसों की डिमांड की जा रही है पिछले 4 वर्षों से झूठे मुकदमे के नाम पर भारी भरकम रकम की डिमांड कर जा रही है
गिरोह मै जो भी सदस्य शामिल है

समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने
प्रशासन को ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर एवं सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य मै कोई और इनका शिकार न बन सके

Advertisement
Ad Ad Ad Ad