Advertisement

जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर डीएम से मिलीं ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी

ख़बर शेयर करें

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 अंतर्गत हल्दूचौड़ क्षेत्र में अक्सर हो रही दुर्घटनाएं एवं लोगों की आवाजाही में दिक्कतों को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंप कर अविलंब समाधान निकाले जाने की मांग की है दिए गए ज्ञापन में रुक्मिणी नेगी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 109 अंतर्गत हल्दूचौड़ में हाईवे के पूर्व एवं पश्चिम की दिशा में बैंक कोचिंग सेंटर अनेक स्कूल सामुदायिक भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाविद्यालय कोआपरेटिव समिति इत्यादि हैं जिसमें अक्सर लोगों का आवागमन रहता है लेकिन उचित कट नहीं होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से लेकर सोयाबीन फैक्ट्री के मध्य के क्षेत्र में सुरक्षा एवं आवागमन की दृष्टि से छतरी चौराहा बनाये जाना नितांत आवश्यक है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad