आई टी सी लाल कुआं में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन

ख़बर शेयर करें

आईटीसी लिमिटेड PSPD लालकुआं में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

आईटीसी लिमिटेड, पीo एसo पीo डीo, लालकुआं इकाई में आज भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर संस्थान की सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में यूनिट हेड श्री प्रणव शर्मा के साथ श्री प्रबोध पात्रा, श्री नरेश चंद्रा , श्री संजय यादव, श्री सूर्यनारायण सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना में सहभागिता कर भगवान विश्वकर्मा जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ लालकुआं में हवन अनुष्ठान सुंदरकांड के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी से संस्थान की कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता, मशीनरी एवं उपकरणों की सुचारु कार्यक्षमता तथा सभी कर्मचारियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की अनूठी पहल मुख्यमंत्री के पैतृक गांव जाकर मनाया उनका जन्मदिन

विश्वकर्मा पूजा न केवल तकनीक, मशीनरी एवं निर्माण के देवता के प्रति आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह मेहनत, कौशल, समर्पण और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है। कार्यक्रम ने सभी कर्मचारियों में एकता, सहयोग एवं टीम भावना को और मजबूत किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad