बी डी सी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजेंद्र दुर्गापाल ने किया मुस्कान केंद्र का निरीक्षण
क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र दुर्गापाल ने बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित बेरी पड़ाव गौला गेट स्थित मुस्कान केंद्र का निरीक्षण किया श्री दुर्गापाल ने पेयजल पोषाहार आने जाने का रास्ता आदि स्थिति का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि मुस्कान केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है तथा सभी व्यवस्थाएं बहुत सही पाई गई इस दौरान उन्होंने बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आवंटित पोषाहार भी वितरित किया पूर्व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक राजेंद्र दुर्गापाल ने कहा कि गोला श्रमिकों के बच्चों को मुस्कान केंद्र में दी जा रही सुविधाएं अत्यंत सराहनीय है
गौला तटबंध समेत अनेक मांगों को लेकर कांग्रेस का विशाल धरना