भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता कुंदन मेहता
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता ने आज कांग्रेस टीम के साथ बिंदुखत्ता में गोला के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया तथा जिन स्थानों पर ज्यादा भूकटाव हुआ है उन स्थानों पर ठोस प्रबंध अब तक नहीं किए जाने पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है कुंदन सिंह मेहता ने कहा कि वह लगातार इस समस्या को उठाते रहे हैं बावजूद इसके सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया यदि मानसून पूर्व मजबूती से इस दिशा में कार्य किया गया होता तो इस बार कई एकड़ भूमि जो गोला की बाढ़ में समा गई है उसे बचाया जा सकता था इस दौरान उन्होंने तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से भी वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी निरीक्षण टीम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल महामंत्री प्रकाश कापड़ी चंचल सिंह मेहता रमेश कुमार गोविंद भट्ट गुरदयाल सिंह मेहरा कांग्रेस सेवादल के गोकर्ण सिंह बिष्ट आदि शामिल थे
रेलवे द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है राजभाषा सप्ताह समारोह