Advertisement

यूनिक नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन में विवाद, पढिए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

फोर व्हीलर में यूनिक नंबर को लेकर ऑनलाइन ऑक्शन में आवेदक की आईडी हैक किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसके चलते मनपसंद नंबर से वंचित आवेदक ने मामले के आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा करते हुए कुमाऊं कमिश्नर को शिकायती पत्र भेजकर उक्त ऑक्शन को निरस्त कर दोबारा से प्रक्रिया बहाल किए जाने की मांग की है हल्द्वानी शहर के कारोबारी एवं समाज सेवी घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने फोर व्हीलर के लिए यूनिक नंबर 0001 के लिए आवेदन किया था इस नंबर के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर आज ऑनलाइन ऑक्शन किया गया था उन्होंने कहा कि इस आवेदन से पूर्व उन्होंने ₹100000 का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराया था प्रक्रिया में शामिल होने के बाद उन्होंने 485000 की बोली लगाई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने ₹486000 की बोली लगाकर उन्हें ओवरटेक किया था लेकिन जब उन्होंने अपनी बोली की धनराशि को बढ़ाने का प्रयास किया तो उनकी आईडी हैक कर दी गई और वह इस दौड़ से बाहर हो गए उनका कहना है कि 4:08 पर उन्हें दौड़ से बाहर कर दिया गया जबकि समय 4:30 तक का था इस पर उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर को पत्र भेज कर उक्त बोली को निरस्त किए जाने की मांग की है इधर संभागीय परिवहन अधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले में दोबारा से आक्शन किया जाएगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad