Advertisement

जिला पंचायत सदस्य की व्यथा मेरा नाम भी साइन बोर्ड में लिखवा दीजिए

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद के जिला पंचायत सदस्य द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजा गया मार्मिक पत्र बेहद चर्चा का विषय है जिला पंचायत सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में लगे साइन बोर्ड में उनका नाम नहीं होने पर बेहद दुख व्यक्त किया है और उनका नाम लिखे जाने का अनुरोध किया है 22 जग्गी बंगर हल्दूचौड़ जिला पंचायत सीट से सदस्य कमलेश चंदोला ने जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजे पत्र में याचना भरे अंदाज में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ के लिए वे सदैव उच्च स्तरीय प्रयास करते रहे और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा क्षेत्र का विकास करने एवं अस्पताल के संचालन के लिए भी जोरदार प्रयास करने के बावजूद उनका नाम साइन बोर्ड में नहीं है उन्होंने कहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गोनिया और गोविंद बल्लभ भट्ट ने उनसे अनुरोध किया है कि वह अपनी व्यथा आप तक पहुंचाएं लिहाजा उनका नाम साइन बोर्ड में लिखा जाए ताकि जन भावनाओं का सम्मान किया जा सके

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad