पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत को सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया गया स्टेट अवार्ड से सम्मानित

ख़बर शेयर करें

प्रख्यात पर्यावरणविद् तथा पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर आशुतोष पंत को पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक भव्य समारोह के बीच सम्मानित किया गया डॉक्टर आशुतोष पंत को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए स्टेट अवार्ड के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों स्वयं सेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है उल्लेखनीय है कि डॉक्टर आशुतोष पंत द्वारा अब तक चार लाख 65000 पौधे निशुल्क भेंट किए गए हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते रहते हैं इसके अलावा उन्होंने 14 सघन वन का भी निर्माण किया है तथा 6 जलाशय भी उनके द्वारा बनवाए गए हैं अपने पिता स्वर्गीय सुशील चंद्र पंत जी से प्रेरणा प्राप्त कर पर्यावरण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करें डॉक्टर आशुतोष पंत बिना किसी सरकारी सहायता तथा एनजीओ एवं व्यक्तिगत तौर से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं करते हैं वरन सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली अपनी पेंशन का एक बड़ा हिस्सा वे इस पुनीत कार्य में खर्च करते हैं डॉक्टर आशुतोष पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के अलावा उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उनके कार्य में तन मन से सहयोग प्रदान किया है इधर डॉक्टर आशुतोष पंत को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए स्टेट अवार्ड के बाद मानव उत्थान सेवा समिति समेत अनेक संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है डॉ आशुतोष पंत को शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से सांसद अजय भट्ट ,विधायक डॉ मोहन बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट , महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी हरे कृष्णा आश्रम के प्रबंधक रामेश्वर दास प्रभु जी, देवेंद्र बिष्ट देबू गोपाल जोशी पूर्व प्रधान बी डी खोलिया योगेश जोशी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा आदि शामिल हैं