बिंदुखत्ता ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार

ख़बर शेयर करें

ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अनेक महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई पार्टी की महिला विंग की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने ब्लॉक अध्यक्ष मीना जोशी कपिल की संस्तुति पर पदाधिकारी का मनोनयन किया बिंदुखत्ता के मीना एकेडमी स्कूल सभागार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भी हिस्सा लिया जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने महिलाओं से आह्वान कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की अपील की तथा मिशन 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराने का भी दावा किया इस दौरान उन्होंने भाजपा की अनेक जन विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किया बाद में सर्वसम्मति से ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें ममता भट्ट नीमा देवी फूला देवी प्रेमा रौतेला को महामंत्री मनोनीत किया गया जबकि मोहनी टोलिया मंजू देवी गोविंदी देवी आनंदी देवी, पार्वती देवी को को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया सचिव पद पर भारती गैंडा दीपा देवी आशा देवी उपसचिव पद पर प्रिया देवी कमला देवी दीपा देवी संगठन मंत्री पर हेमा देवी अनीता देवी को जिम्मेदारी दी गई है
सभी मनोनीत पदाधिकारी से संगठन को मजबूत किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है मनोनीत पदाधिकारी ने ब्लॉक महिला कमेटी की अध्यक्ष मीना जोशी कपिल जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है यहां वरिष्ठ कांग्रेस महिला नेत्री पुष्पा नेगी मंजू पांडे बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल चंचल सिंह मेहता त्रिलोक सिंह मेहता भी मौजूद रहे