सहायक वाणिज्य प्रबंधक रेलवे का हुआ विदाई समारोह

ख़बर शेयर करें

बरेली, 18 जून 2026: प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन, इज्जतनगर द्वारा सहायक वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर श्री राजेश कुशवाहा के सम्मान में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मीणा ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री कुशवाहा के उत्कृष्ट कार्यकाल, समर्पण एवं रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप मंडल मंत्री श्री आनंद कुमार ने किया।

जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad