धूमधाम से मनाया गया शिव मंदिर गोपीपुरम हल्दूचौड़ का स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ गोपीपुरम स्थित शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्वान आचार्य गोकुल चंद्र कांडपाल ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया मंदिर में सुबह से ही भक्ति रस से माहौल गुंजायमान रहा महिलाओं द्वारा सुंदर भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए बाद में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया गोपीपुरम हल्दूचौड़ शिव मंदिर का स्थापना दिवस हर वर्ष 3 अगस्त को मनाया जाता है मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मठपाल की अगुवाई में सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हुई मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से चलाने की पूरी तैयारी की गई थी मुख्य मंदिर परिसर में महिलाओं के द्वारा सुंदर भजन कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को शिवमय बनाया गया तथा शिव एवं शक्ति की आराधना में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए विद्वान आचार्य गोकुल चंद्र कांडपाल ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मठपाल की मौजूदगी में हवन अनुष्ठान संपन्न कराया जिसमें ईश्वर जोशी नरेंद्र सिंह बिष्ट रूप सिंह अधिकारी एवं चंदन भारती ने सपत्नीक यजमान की भूमिका निभाई इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया यहां मुख्य रूप से तारा दत्त पांडे शेर सिंह जेठा मोहन चंद्र जोशी योगेश जोशी पहाड़ी दीवान सिंह पथनी दिनेश जोशी नारायण दत्त भट्ट कुंदन सिंह नेगी उमेद सिंह चौहान रमेश पांडे जीवन चंद्र भट्ट मनोज पंत के एन जोशी नारायण सिंह मटियाली ललित बिष्ट नंदन सिंह कोरंगा चंदन सिंह फर्स्वाण समेत अनेकों श्रद्धालु जन मौजूद रहे