हल्दूचौड़ में हुआ पौधों का निशुल्क वितरण

ख़बर शेयर करें

दुर्गापालपुर परमा में पौधे भेंट किए गए।

10 अगस्त सोमवार को नैनीताल जिले के दुर्गापालपुर परमा हल्दूचौड़ में ग्रामीणों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट किये। लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए पौधे लगाने और बचाने का संकल्प दिलाया। पॉलीथीन से होने वाली बीमारियों और धरती को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस गांव के लोग बहुत ही सभ्य हैं उन्होंने बड़ी शांति से सब बातें समझी और प्रकृति को बचाने में सहयोग का वादा किया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री गोपाल जोशी, प्रधान श्रीमती मनीषा मलवाल, उनके पति श्री सुरेन्द्र मलवाल को सहयोग के लिये हार्दिक धन्यवाद।

डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad