बिंदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ दीपदान का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में साप्ताहिक सत्संग के बाद बिंदेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम किया गया बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु प्रेमी जनों ने दीप प्रज्वलित कर शिवार्चन किया उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास में शिवालय में दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है महात्मा आलोकनंद जी एवं महात्मा गुंजन बाई जी ने दीपदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका अपना एक पौराणिक एवं धार्मिक महत्व है इसके अलावा यह इस बात को भी दर्शाता है कि जिस प्रकार से हम बाहरी जगत में दीप प्रज्ज्वलित करते हैं उसी प्रकार से हमारे अंतःकरण में भी दीप प्रज्वलित है लेकिन समय के महापुरुष के सानिध्य में जाकर ही उस ज्योति को जिसे हम ब्रह्मा ज्योति अथवा परम प्रकाश कहते हैं उसका अनुभव किया जा सकता है इस अवसर पर भुवन चंद्र भट्ट उम्मेद सिंह रावत ध्यान सिंह रावत केसर सिंह धामी पान सिंह जीना भगवान दास वर्मा स्वामीनाथ पंडित जवाहर सिंह दानू गणेश उप्रेती जीवनचंद्र उप्रेती आर्यन शर्मा मुकेश अग्रवाल कुंदन सिंह मेहता संजय झा संजय वर्मा अजय उप्रेती गोविंदी देवी बीना जोशी उर्मिला अग्रवाल वंशिका पंडित शैली अग्रवाल नंदी उप्रेती बसंती दानू पुष्पा भट्ट मनीषा गुप्ता ममता गुप्ता हंसी रावत बबली शांति समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad