इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में किया गया अनेक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत दि योगा एंड नेचुरोपैथी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का लालकुआं जनपद नैनीताल उत्तराखंड के फलाहारी आश्रम में आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर शिविर का लाभ उठाया शिविर में जाने-माने चिकित्सकों द्वारा अनेक प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया तथा आरोग्य रहने के टिप्स दिए इंडियन अल्टरनेटिव मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वी कुमार के मार्गदर्शन में डॉ जीवन चंद्र उप्रेती तथा शिविर के मुख्य आयोजक वरिष्ठ डॉक्टर देव मिश्रा एवं डॉक्टर स्वतंत्र कुमार ने शिविर में लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यकता अनुसार दवाई दी इस अवसर पर मुख्य संचालक डॉक्टर वी कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक पद्धति बेहद कारगर है एवं त्वरित असर प्रदान करती है उन्होंने यह भी कहा कि दवा के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा बतलाए गए नियमों के तहत उचित ध्यान देने की भी आवश्यकता होती है उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम उचित खान-पान से भी अनेक प्रकार की बीमारियों को रोका जा सकता है डॉक्टर जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है उन्होंने बताया कि तराई भाभर के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण की गंभीर समस्याएं हैं तथा हर व्यक्ति किसी ने किसी रोग से पीड़ित है ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य परक जानकारी देकर उनके जीवन को निरोगी बनाना मुख्य उद्देश्य है डॉक्टर स्वतंत्र कुमार एवं डॉक्टर देव मिश्रा ने बताया कि शिविर में अधिकांश लोगों में हड्डी जोड़ के अलावा उच्च रक्तचाप शुगर इत्यादि बीमारी सामान्य रूप से पाई गई जिनका उचित समाधान किया गया है तथा आवश्यक दवाई देने के साथ-साथ उन्हें निरोगी रहने के गुर भी बताए गए हैं चिकित्सकों ने यह भी बताया कि वह सप्ताह भर अभी लाल कुआं में जन सेवा करते रहेंगे तथा आगे की रणनीति को फिर बाद में अवगत कराया जाएगा इस अवसर पर शिविर में आए हुए सभी चिकित्सकों ने फलाहारी आश्रम के प्रबंधक अवधूत केशवानंद पुरी का भी आभार व्यक्त किया शिविर में वरिष्ठ आईएएस पूर्व सचिव भारत सरकार श्री कमल टावरी जी ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा शिविर के माध्यम से जागरूकता लाने का भी आवाहन किया उल्लेखनीय है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग संत नीब करौरी महाराज की तपस्थली कैंची धाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर जगह-जगह जन सेवा से जुड़े कार्यक्रम किया जा रहे हैं इसको लेकर के अपने आप में अद्वितीय पहल करते हुए यहां इलेक्ट्रो होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व कैप्टन शेखर जोशी हरीश जोशी रिटायर्ड सूबेदार सुंदर सिंह खनका पवन गिरी महाराज तीरथ गिरी महाराज समाजसेवी शेखर जोशी बीना जोशी दीपा देवी संतोष बाबू कश्यप ओंकार शर्मा रमेश गोस्वामी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे