राजस्व गांव की मांग लेकर इंडिया ब्लॉक का आंदोलन जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे ये पांच क्रांतिकारी

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत आज इंडिया ब्लॉक के पांच लोगों ने कृमिक अनशन शुरू कर किया है इससे पूर्व कल प्रथम दिन क्रमिक अनशन पर बैठे आठ लोगों को वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा राजेंद्र सिंह खनवाल भाकपा माले के कैलाश पांडे आदि ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया शहीद स्मारक के निकट चल रहे आंदोलन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करनी चाहिए इसके अलावा आठ अन्य मांगों पर भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वाले पांच लोगों में प्रमुख क्रांतिकारी नेता बहादुर सिंह जंगी ,भुवन जोशी, पूरन सिंह जीना गुरदयाल मेहरा एवं चंचल मेहता शामिल हैं इस दौरान कैलाश पांडे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल गिरधर बम मोहन चंद्र कुडाई राकेश वर्मा पुष्कर दानू रमेश कुमार हरीश भट्ट नरेंद्र बिष्ट मोहन सिंह मेहता समेत अनेकों लोग मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad