जीवन चेतना फाउंडेशन ने किया प्रतिभावानों का सम्मान
हल्द्वानी ( शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही अग्रणी संस्था ‘जीवन चेतना फाउंडेशन’ द्वारा 23 मेधावी इंटर्न विद्यार्थियों के सम्मान में कठघरिया, पनियाली स्थित एक निजी होटल में भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
संस्था के संचालक/निदेशक प्रवीन पांडे के कुशल संचालन व देख-रेख में आयोजित इस समारोह में उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बंशीधर भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में दो माह की इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सहभागिता, अनुशासन एवं समाज सेवा के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान संस्था के संचालक प्रवीन पांडे , अध्यक्ष कमल भट्ट व कोषाध्यक्ष दीपक जोशी ने मुख्य अतिथि बंशीधर भगत जी तथा विशिष्ट अतिथियों—ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू गौड़ , विधायक प्रतिनिधि पूरन गौड़ और पार्षद उमेश बिनवाल को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने प्रवीन पांडे के नेतृत्व में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि “जीवन चेतना फाउंडेशन जिस निष्ठा से युवाओं को सही दिशा देकर समाज सेवा से जोड़ रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।”
समारोह में कोमल रावत, मेघा पाठक, रितिका गिरी, प्रतिभा भंडारी, अनंता पांडे, इशू बिष्ट, योगिता जीना, मीनाक्षी, शिवांश उपाध्याय, देवांश जोशी, देवेश जोशी, अश्विन जोशी, प्रियांशु भट्ट, हार्दिक जोशी, शौर्य प्रताप सिंह बोरा, मोहक गुप्ता सहित सभी 23 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
धर्म एवं आध्यात्म की संवाहक है अमरनाथ यात्रा : डॉ राजकुमार सेतिया