कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी ने बीडीसी मीटिंग में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

दुम्का बंगर बच्चीधर्मा के क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी ने आज विकासखंड हल्द्वानी में आयोजित बीडीसी की बैठक में स्थानीय समस्याओं को जोरदार तरीके से रखते हुए उनके समाधान की मांग की मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे को दिए गए ज्ञापन में कमल भंडारी ने क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या से अवगत कराया इसके अलावा ट्रांसफार्मर न लगने से होने वाली समस्याओं को भी जोरदार तरीके से रखा उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि गुमटी से देवरामपुर तक की सड़क अत्यंत जर्जर स्थिति में है तथा सड़क पर बने विशालकाय गड्ढे दुर्घटना का कारण बने हुए हैं उन्होंने क्षेत्र में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए पर्याप्त सोलर लाइट उपलब्ध कराने की भी मांग रखी इसके अलावा ट्यूबवेल का उचित रखरखाव नहीं होने तथा जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं का भी ब्यौरा प्रस्तुत किया उन्होंने गोपी पुरम कॉलोनी में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल से लेकर एलबीएस तक सड़क का पूर्ण निर्माण तथा दोनों और नालियों का निर्माण किए जाने की भी मांग रखी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad