काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस का इन दो दिनों में रहेगा मार्ग परिवर्तन पढ़िए पूरी खबर
गोरखपुर, 22 जून, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर स्थित मण्डावरिया-किशनगढ़ खंड के मध्य पुल संख्या 292 पर इंजीनियरिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- काठगोदाम से 24 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी एवं भगत की कोठी स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का ठहराव कुचामन सिटी, डेगाना, मेड़ता रोड एवं जोधपुर स्टेशनों पर दिया जायेगा।
- जैसलमेर से 25 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का ठहराव जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना एवं कुचामन सिटी स्टेशनों पर दिया जायेगा।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
Advertisement
जिलाधिकारी नैनीताल से मिले महात्मा सत्यबोधानंद