किसान महासभा ने लाल कुआं विधायक पर लगाया बड़ा आरोप, कहा बिंदुखत्ता मामले में विधायक ने किया छल

ख़बर शेयर करें


लालकुआं

  • किसान महासभा का सदस्यता अभियान शुरू, एक माह तक चलेगा
  • अभियान में राजस्व गांव, गौला तटबंध, आवारा गोवंश से निजात, प्रदूषित जल और मगरमच्छों से राहत, बदहाल सड़कों की मरम्मत आदि सवालों को उठाया जाएगा

अखिल भारतीय किसान महासभा बिंदुखत्ता कमेटी ने बिंदुखत्ता में किसान महासभा की सदस्यता हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान आज से इंद्रानगर प्रथम से शुरू किया.

अखिल भारतीय किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि, भाजपा की उत्तराखण्ड सरकार और लालकुआं विधायक ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव के नाम पर यहां की जनता से छल किया है जिससे बिंदुखत्ता में भारी जन आक्रोश है. उन्होंने कहा, पहले बिंदुखत्ता राजस्व गांव की घोषणा को विलोपित करना, फिर जनाक्रोश के बाद उसे चुनावी लाभ के लिए पुनर्जीवित करना, विधायक द्वारा वनाधिकार समिति गठित करवाकर जनता को भ्रम में उलझाने का काम करना अब फिर चुनावी समय में चोंचले दिखाते हुए फिर से राजस्व गांव पर बयानबाजी करना. यदि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री धामी के भीतर यहां की जनता के भूमि अधिकारों के प्रति जरा सी भी सम्वेदनशीलता है तो उन्हें तत्काल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बिंदुखत्ता, बागजाला समेत वन भूमि पर बसी हुई राज्य की संपूर्ण आबादी को भूमि का मालिकाना अधिकार देते हुए राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजकर निर्वनीकरण हेतु अनापत्ति प्राप्त करते हुए विधानसभा चुनाव से पहले राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देने को तैयार है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सत्संग का आयोजन आज

किशन बघरी ने कहा कि, लालकुआं विधायक ने राजस्व गांव के मुद्दे पर लगातार अपना रुख बदलने का काम किया है, पहले वो वनाधिकार की पैरवी कर लोगों को छलते रहे और अब निर्वनीकरण का राग अलाप रहे हैं असल में वे यहां की जनता को बहलाकर अपना पांच साल का कार्यकाल काटने का काम कर रहे हैं और उनका राजस्व गांव बनाने का कोई इरादा नहीं हैं. लेकिन बिंदुखत्ता की जागरूक जनता उनके इरादे भांप चुकी है और इस बार उनकी दाल गलने वाली नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल एवं पंचांग

किसान महासभा अपने सदस्यता अभियान में राजस्व गांव, गौला तटबंध, आवारा गोवंश से निजात, प्रदूषित जल और मगरमच्छों से राहत, बदहाल सड़कों की मरम्मत आदि सवालों को उठाते हुए बिंदुखत्ता में दस हजार सदस्य बनायेगी. यह अभियान 13 मई से एक माह तक चलेगा और उसके पश्चात बिंदुखत्ता का किसान महासभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां कोकिला दरबार में किया विशेष पूजन

आज अखिल भारतीय किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, किशन सिंह बघरी, नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर दुबड़िया, विमला रौथाण, निर्मला शाही, त्रिलोक राम, खीमनाथ गोस्वामी, शान्ति देवी मनराल, हरी देवी, विमला देवी, कमला मेहरा, अनीता बिष्ट, ज्योति, खगोती देवी, दीपा दुबड़िया, बिशन सिंह बिष्ट, कंचन सिंह बिष्ट सदस्यता अभियान में सम्मिलित रहे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad