कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे की गर्जना

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवभूमि उत्तराखंड को नमन करने के साथ स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि आज ही का दिन था जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का ऐलान किया और हल्द्वानी में आज ही के दिन भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो का आवाहन किया जा रहा है यह विजय शंखनाद की शुरुआत हल्द्वानी से हुई है जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई देगी मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा तथा आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा एवं आर एस एस का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का विघटन का काम करती है जबकि कांग्रेस देशहित में लोकतंत्र के हित में दलित महिलाओं एवं युवा वर्ग के हित में तथा संविधान को बचाने का काम करती है उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा की उस पदयात्रा में हजारों हजारों लोग कांग्रेस से जुड़े राहुल गांधी ने सभी की समस्याओं को बहुत ही नजदीकी से सुना और समझा

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनते हैं समस्त समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि आज विभिन्न सरकारी विभागों में देशभर में 30 लाख से ज्यादा नौकरियां खाली हैं आखिर सरकार उन पदों पर भर्ती क्यों नहीं कर रही है सरकार नौकरी देने की बजाय नौकरी खत्म करने पर तुली है उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा के हर जुल्म का माकूल जवाब देने को तैयार है जंतर मंतर पर बीते दिनों छात्रों पर हुए लाठी चार्ज पर खड़गे ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ अमानवीय भी बर्ताव किया गया लाठियों में कील लगाकर उन पर लाठी चार्ज किया गया आंसू गैस छोड़ी गई उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्र अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे थे और उनकी एक ही मांग थी कि पेपर लीक करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो उन्होंने कहा कि आज सदन में विपक्ष की बात सुनी नहीं जाती है सरकार बहस करने को तैयार नहीं होती है विपक्ष सदन को सुचारू ढंग से चलने के लिए तत्पर है लेकिन सरकार खुद ही व्यवधान खड़ा करती है उन्होंने कहा कि आज सरकार विज्ञापनों में 1000 करोड़ रूपया सालाना खर्च कर रही है यह 1000 करोड़ रूपया जनता की गाड़ी कमाई का पैसा है जिसका दुरुपयोग सरकार अपने निजी कार्यों में कर रही है उन्होंने कहा कि आज भाजपा में पैसा बोलता है का स्लोगन चल रहा है कोई भी काम बगैर पैसे के नहीं होता है लेकिन कांग्रेस सरकार में आई तो बिना पैसे के बिना सिफारिश के जरूरतमंदों का काम किया जाएगा उन्होंने उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि देवभूमि वीरों की भूमि है यहां के लोगों ने देश की आजादी में देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया है वह उत्तराखंड की महान जनता के बीच में आकर अपने आप को धन्य समझ रहे हैं उन्होंने अग्नि वीरों के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार में आते ही वीरों के संबंध में गंभीरता से उनके हित में फैसला लेगी यहां मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा विधायक सुमित हृदेश कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा पूर्व विधायक नारायण पाल उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी राजकुमार ठुकराल समेत अनेकों वरिष्ठ नेता मौजूद रहे इधर कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ ने मंच पर बैठे नेताओं के अंदर उत्साह का संचार कर दिया मंचासीन नेता अपार समूह को देख गदगद नजर आए रामलीला ग्राउंड पूरी तरह से खचाखच भरा रहा और लोग रामलीला ग्राउंड के किनारे खड़े होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुनने के लिए पहुंचे हुए थे इस दौरान विभिन्न विधानसभा सीटों से विधायक पद के दावेदारों ने भी अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया