मानव उत्थान सेवा समिति ने हल्द्वानी में किया विशाल भंडारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां हल्द्वानी के पटेल चौक निकट बेस अस्पताल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया मानव उत्थान सेवा समिति शाखा हल्द्वानी की प्रबंधक जीविका बाई जी एवं विरक्ता बाई जी ने महानगर के अत्यंत प्राचीन शिवालय पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भोग अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया मानव उत्थान सेवा समिति तथा हल्द्वानी की ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में भंडारे का शुभारंभ करते हुए जीविका बाई जी ने कहा कि अन्न दान की शिव महापुराण में अत्यंत महिमा बताई गई है उन्होंने कहा कि भंडारे का तात्पर्य सामाजिक समरसता एवं सद्भावना की भावना को मजबूत बनाना है ताकि एक ही स्थान पर एक साथ सामूहिक भोज कर लोगों में समरसता का एवं सद्भावना का भाव जागृत हो कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से समय समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य संपादित किए जाते हैं उन्होंने नगर निगम के पार्षद प्रेम बेलवाल समेत सभी सहयोगियों का एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है देश की प्रमुख अग्रणी धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पर्यावरण स्वास्थ्य शिक्षा के अलावा समाज सेवा से जुड़े हुए कार्य भी संपादित कराए जाते हैं यहां मानव उत्थान सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अजय उप्रेती आर्यन शर्मा भरत कुमार आदि भी मौजूद रहे