Advertisement

उत्तराखंड में प्रथम बार होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन सीएम ने भेजा न्योता

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार राज्य स्थापना दिवस से पूर्व 7 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन करेगी इस सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को आमंत्रित कर रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडायों के नाम जारी पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेश के दौरे पर उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडी में अपनी मातृभूमि के प्रति असीम स्नेह और लगाव देखा जिससे उन्हें प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन करने की प्रेरणा मिली वह इस सम्मेलन के माध्यम से प्रवासी उत्तराखंडी का संघर्ष उनकी सफलता उनके मातृभूमि के प्रति लगाव उनके सुझाव इस पर संवाद कायम करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है और राज्य में निवेश एवं कारोबार की लिए संभावनाएं बड़ी है प्रवासी उत्तराखंडी इस दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सकते हैं इधर पर्वती महासभा की केंद्रीय अध्यक्ष जीवन चंद्र उप्रेती जो इंद्रप्रस्थ नगर लखनऊ में रहते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि वे तथा उनके साथ अन्य लोग भी जो सेवारत हैं अथवा सेवा निवृत हो चुके हैं वह राज्य के विकास के संदर्भ में अपने महत्वपूर्ण सुझाव उक्त सम्मेलन में रखेंगे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad