Advertisement

हल्दूचौड़ में धान खरीद का लक्ष्य समय से पहले हासिल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा नामित कार्यदाई संस्था पर्वतीय शाक एवं फल सहकारी क्रय विक्रय समिति द्वारा यहां सोयाबीन परिसर हल्दूचौड़ में खोले गए धान क्रय केंद्र ने समय अवधि से पूर्व ही अपना खरीद लक्ष्य पूरा कर लिया है यह स्थानीय किसानों की जागरूकता एवं धान क्रय केंद्र की अच्छी प्रबंधन क्षमता का संयोजन माना जा रहा है उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा धान क्रय केंद्र खोले गए हैं तथा इसका संचालन सहकारी समितियां को दिया गया है यहां हल्दूचौड़ में इसका संचालन पर्वतीय शाक व फल सहकारी क्रय विक्रय समिति द्वारा किया जा रहा है समिति के प्रभारी विक्रम सिंह रैकवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को केंद्र का यहां शुभारंभ किया गया था 31 दिसंबर तक चलने वाले धान क्रय केंद्र में 10 हजार 500 कुंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था जो लगभग पूरा हो चुका है उन्होंने बताया कि अब तक 10470 कुंतल एवं 96 किलो धान खरीदा जा चुका है जो लक्ष्य से केवल 30 कुंतल कम है और अभी इस महीने के 23 दिन शेष हैं उन्होंने बताया कि धान खरीद 31 दिसंबर तक जारी रहेगी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad