रेलवे का विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान कल से

ख़बर शेयर करें

इज्जतनगर मंडल पर 15 मई से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान का आयोजन २ाुरु

बरेली रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष में विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम ‘‘क्लाइमेट चेंज‘‘ रखी गई है। यह अभियान ‘‘मिशन लाइफ‘‘ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य परिसरों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, ‘‘से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक‘‘ जागरूकता कार्यक्रम, जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां, पौधा वितरण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, वाॅकाथाॅन तथा जन जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इज्जतनगर मंडल द्वारा इस अभियान के माध्यम से कर्मचारियों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु छोटे-छोटे दैनिक प्रयास अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ‘‘पानी बचाएं, ऊर्जा बचाएं‘‘ तथा ‘‘सिंगल-यूज प्लास्टिक को ना कहें‘‘ जैसेें संदेशों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय रुप से सहभागिता निभाने तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad