लालकुआं में सत्संग का आयोजन 14 को

ख़बर शेयर करें

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज द्वारा स्थापित मानव उत्थान सेवा समिति शाखा बिंदुखत्ता लालकुआं द्वारा 14 अगस्त दिन शुक्रवार को राम मंदिर लालकुआं में भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता के प्रबंधक महात्मा आलोकानंद जी ने बताया कि 14 अगस्त को 25 एकड़ रोड बंगाली कॉलोनी राम मंदिर लालकुआं में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भजन कीर्तन सत्संग का आयोजन होगा तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad