गोमुख से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले शिव भक्त मोहन दुर्गापाल 10 को पहुंचेंगे हल्दूचौड़

ख़बर शेयर करें

भगवान शिव में अटूट निष्ठा एवं श्रद्धा रखने वाले बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति हल्दूचौड़ के अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल इस वर्ष भी गोमुख से गंगाजल लेकर प्रस्थान कर चुके हैं उनका आज रात्रि पढ़ाव काशीपुर में है और वह 10 अगस्त को हल्दूचौड़ हनुमान मंदिर पहुंचकर मंदिर एवं शिवालय में जलाभिषेक करेंगे मोहन चंद्र दुर्गापाल अब तक अनेक ऐसी धार्मिक आध्यात्मिक यात्रा को पैदल तय कर चुके हैं 21 जुलाई को गोमुख से गंगाजल लेकर मोहन चंद्र दुर्गापाल की यात्रा पढ़ाव भैरोंघाटी, डबरानी, हरसिल झाला उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़, चंबा ,नागिनी जाजल ,फकोट आगरखाल नरेंद्रनगर ऋषिकेश हरिद्वार नगीना धामपुर जसपुर काशीपुर गूलरभोज रामपुर रोड तय करते हुए हल्दूचौड़ पहुंचेगी मोहन चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की मंगल कामना के साथ वे गोमुख से गंगाजल लाकर शिवार्चन करते हैं उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा ही है कि इतना लंबा सफर तय करने के पश्चात उन्हें एहसास ही नहीं होता है कि वह पैदल भी चले हैं उल्लेखनीय है कि मोहन चंद्र दुर्गापाल बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष होने के अलावा खष्टी देवी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad