समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट ने स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ मोहन बिष्ट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि पंत ने किया विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि जन स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है उन्होंने क्षेत्र वासियों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सोपा तथा शीघ्र समाधान की जोरदार मांग भी की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नैनीताल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अनेक प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई तथा जरूरतमंदों को आवश्यक किट भी दिए गए यहां डॉक्टर सुधीर कन्याल एवं स्वास्थ्य टीम के अलावा अनेकों क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे
हल्द्वानी में इस दिन होगा हरेला क्वीन का आयोजन