आदि कैलाश के दर्शन कर लौटा 20 सदस्यीय दल चौकोड़ी में हुआ जोरदार स्वागत
आदि कैलाश यात्रा पर गया दल पहुंचा चौकोड़ी
बेरीनाग ।कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित आदि कैलाश यात्रा का प्रथम 20 सदस्य दल अपनी यात्रा पूर्ण करके चौकोड़ी पहुंचा। पर्यटक आवास गृह चौकड़ी के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा कुमाऊनी रीति रिवाज से टिका लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया. पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक द्वारा काठगोदाम से प्रारंभ हुई यात्रा के हर पड़ाव में यात्रियों की ली गई कुछ फोटो संग्रहित की गई थी जिन्हें चौकोड़ी पहुंचने पर यात्रियों को टेलीविजन के माध्यम से दिखाई गयी,अपनी यादगार लम्हों को टेलीविजन में देखकर यात्री और अधिक प्रसन्न हुए, यात्रियों द्वारा कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा दी जा रही सेवाओं की अत्यधिक प्रशंसा की गई और अन्य यात्रियों से भी कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आदि कैलाश यात्रा करने हेतु आग्रह किया, यात्रियों में सबसे अधिक गुजरात से 11 यात्री दिल्ली से पांच यात्री उत्तराखंड से , गुजरात से एक यात्री,उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र से एक-एक यात्री शामिल थे यह दल कल पाताल भुवनेश्वर दर्शन करने के रात्रि विश्राम हेतु अल्मोड़ा जाएगा यात्रियों के स्वागत करने में प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपने, लाल सिंह, धन सिंह, भीम सिंह, दीप पंत, भगवान राम, हेमंत कुमार, किशन राम प्रकाश राम, विमला देवी आदि उपस्थित थे.