Advertisement

उत्तराखंड क्रांति दल के अधिवेशन में नहीं हो सका अध्यक्ष का फैसला अब लिया गया यह निर्णय

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड क्रांति दल में अब संगठन के नए अध्यक्ष को लेकर इंतजार लंबा हो गया है फिलहाल नए अध्यक्ष को लेकर 3 महीने के अंतराल में घोषणा किए जाने का ऐलान किया गया है रामनगर में पार्टी का 22 वां द्विवार्षिक महा अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें पार्टी के नए केंद्रीय अध्यक्ष के मनोनयन पर मंथन हुआ तय किया गया कि सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का मनोनयन कर लिया जाए इस बीच आठ प्रत्याशियों ने केंद्रीय अध्यक्ष के लिए अपना अपना दावा प्रस्तुत किया सहमति बनाने के प्रयास किए गए लेकिन आम सहमति नहीं बन पाने के कारण नए अध्यक्ष पर फैसला नहीं हो सका पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है यह कमेटी 3 महीने के अंतराल में नए अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान कर देगी तथा तत्काल प्रभाव से केंद्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad