प्रधान के समर्थन में क्षेत्र के ग्राम प्रधान हुए एकजुट आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

ख़बर शेयर करें

विकासखंड हल्द्वानी के पदमपुर देवलिया ग्राम सभा के प्रधान रमेश जोशी एवं उनकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुई कथित मारपीट व अभद्रता के मामले में ग्राम प्रधान के समर्थन में आज प्रधान संगठन ने कोतवाली लालकुआं पहुंचकर तहरीर सौंपी तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की फिलहाल पुलिस द्वारा उनकी तहरीर प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है पदमपुर देवलिया निवासी रमेश जोशी पुत्र नारायण जोशी उम्र 49 वर्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को रात्रि करीब 8:52 पर उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया कि विवाह समारोह में जाना है जिस पर वह घर आकर बाइक से निकले तो उनके गैराज के पास ठाकुर सिंह मेहता की गाड़ी खड़ी थी जिसे हटाने के लिए उनकी पत्नी ने अनुरोध किया जिस पर ठाकुर सिंह मेहता उनकी पत्नी व उनकी बेटियों ने उनके साथ अभद्रता तथा मारपीट की बीच बचाव करने वे गए तो उनके साथ भी मारपीट तथा अभद्रता की गई रमेश जोशी का कहना है कि ठाकुर सिंह मेहता का परिवार पिछले डेढ़ साल से उनका उत्पीड़न कर रहा है तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ बहुत ही अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उनके द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत की गई थी यहां बताते चलें कि बीते दिनों हुए विवाद में प्रतिद्वंदी पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है इसको लेकर के अनेक संगठनों तथा ग्राम प्रधानों ने इस बात पर कड़ा रोष व्यक्त किया है कि मामले में एक तरफा कार्रवाई की गई है लिहाजा पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए इधर कोतवाली में तहरीर देने वालों में मुख्य रूप से प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी रुक्मणी नेगी पूजा बिष्ट दिनेश आर्य विपिन जोशी कैलाश भट्ट कीर्ति पाठक के अलावा गोला खनन मजदूर समिति के पदाधिकारी जीवन चंद्र कवड़वाल भी मौजूद रहे प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल को बताया कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने भी मीडिया को जारी बयान में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad