राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राम मय हुआ रुद्रपुर
राम कथा दूर करती है जीवन की हर व्यथा
रुद्रपुर यहां मानव उत्थान सेवा समिति के तथावधान में संत योगीराज श्री हंस जी महाराज की 125 वीं जयंती पर सिटी क्लब हाउस में श्री राम कथा सत्संग समारोह का शुभारंभ किया गया शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, बागेश्वर तीर्थ से आइ महात्मा सुमीता बाई जी एवं विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर पहुंची महात्मा प्रचारिका बाई जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया
इस दौरान संत महात्माओं ने परम संत योगीराज श्री हंस जी महाराज द्वारा उनके 66 वर्ष के जीवन काल में मानव धर्म की स्थापना, देश और दुनिया को सामाजिक समरसता, सौहार्द, सद्भावना एवं प्रेम के दिए दिव्य संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला संत महात्माओं ने कहा कि श्री राम कथा सत्संग वास्तव में ऐसा ज्ञान यज्ञ है जिसके दर्शन मात्र से ही मनुष्य सभी विषय विकारों से मुक्त होकर परमपिता परमात्मा के उस रूप का दर्शन कर लेता है जो रूप घट-घट में व्याप्त है पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा धर्म एवं अध्यात्म के द्वारा समाज सुधार के प्रयासों को बेहद सराहनीय बताया और कहा कि धर्म एवं अध्यात्म के द्वारा भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सकता है इस अवसर पर महात्मा आभा बाई साध्वी मीना, साध्वी वैजयंती, के अलावा कन्है सिंह ,डॉक्टर आरपी सिंह ,नंदन सिंह बिष्ट ,डॉक्टर आरके श्रीवास्तव भगवान दास वर्मा आशीष वर्मा डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव देवेंद्र कांडपाल मनीषा गुप्ता सावित्री देवी पूर्णिमा देवी दीक्षा शांति समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे संचालन अजय उप्रेती ने किया