Advertisement

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की बैठक में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय

ख़बर शेयर करें

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच 11
सौ आजीवन सदस्य बनाएगा,,,कुंवर
वरिष्ठ समाज सेवी लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है,पहले दिन 30 आजीवन सदस्य बने,
हल्द्वानी ,
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की आम बैठक में पर्वतीय समाज के लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर यह आभास करा दिया की संस्था के प्रति समाज के लोगों भारी आस्था है, उपस्थित सदस्यों ने पर्वतीय संस्कृति को उजागर करने वाले हल्द्वानी मैं आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य व आकर्षक बनाने हेतु सुझाव देने के साथ साथ संस्था में सुधार के लिए भी विचार प्रकट किए ,संस्थापक सदस्य हरिश सिंह मेहता ने सुझाव दिया कि शहर और गांव में विभिन्न संस्थाओं को शोभा यात्रा में झांकी लाने हेतु आमंत्रित किया जाए, जवाहर समाज के देवेंद्र धर्म सत्तू ने मंच
को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया

, बैठक में शोभा यात्रा हेतु कमेटी गठन पर भी विचार किया गया, कई सदस्यों ने सांस्कृतिक

कार्यक्रम हेतु नए कलाकारों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया ,मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने कहा
की इस वर्ष 7 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को नया भव्य व आकर्षण स्वरूप बनाया जाएगा, उपस्थित सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार मेले को भव्य बनाया जाएगा,बैठक में मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने प्रस्ताव रखा कि संस्था की चुनाव प्रक्रिया में सुधार किया जाए जिससे निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराया जा सके उन्होंने कहा कि कम से कम 11 00 आजीवन सदस्य बनाए जाएं और सदस्यता शुल्क₹1100 रुपए प्रत्येक सदस्य रखा जाए ,बैठक में उपस्थित 30 सदस्यों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की ,सदस्यता अभियान हेतु वरिष्ठ समाजसेवी देवीधुरा मेला कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लंमगड़िया को सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया, बैठक में निर्णय लिया गया की 11 00 आजीवन सदस्य बन जाने के बाद संस्था के चुनाव कराए जाएंगे, बैठक में शोभा यात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने हेतु त्रिलोक बनोली के नेतृत्व में चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई, जिसमें नरेंद्र बगड़वाल, शैलेंद्र दानू, मनोज खुल्बे ,को मनोनीत किया गया बैठक में उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिन देवेंद्र तोलिया ,भुवन जोशी त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, लक्ष्मण सिंह लंमगड़ियां, नवीन वर्मा, हेमंत बगड़वाल, पृथ्वी पाल सिंह रावत, डॉक्टर केदार पलाडिया ,एनबी गुणवंत, बृजमोहन बिष्ट ,संदीप भैसोड़ा ,रितिक आर्य, कमल किशोर ,धर्म बिष्ट, प्रताप चौहान ,जगमोहन बगड़वाल, मनोज खुलवे, मुकेश शर्मा, एनडी तिवारी, जेएस बिष्ट, आनंद सिंह भाकुनी, श्याम सिंह नेगी,महेंद्र तड़ागी ,जगदीश पंथ,हर्ष जलाल,भुवन तिवारी, पंकज सुयाल, माधो सिंह देवपा, जे एस बिष्ट,देवेंद्र सिंह धर्मसत्तू,सुशील भट्ट,आदि उपस्थित रहे
सचिव
देवेंद्र तोलिया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad