देश की इस प्रमुख आध्यात्मिक संस्था ने किया विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट का सम्मान

ख़बर शेयर करें

देश की धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणीय संस्था मानव उत्थान सेवा समिति ने दीपावली के पावन पर्व पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट को मंगल वस्त्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी हैं मानव उत्थान सेवा समिति के प्रतिनिधि के रूप में आए महात्मा आलोकानंद जी ने विधायक को उनके आवास पर जाकर मंगल वस्त्र पहनाकर उनके यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की इधर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा भेजे गए शुभकामनाएं संदेश में कहा गया कि वह इस पावन अवसर पर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के उत्तरोत्तर प्रगति एवं खुशहाली की कामना करती हैं ईश्वर उन्हें क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए और अधिक इच्छा शक्ति प्रदान करें तथा उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास हो मानव उत्थान सेवा समिति ने इस दौरान 9 नवंबर को होने वाले विराट श्री हंस जयंती महोत्सव के लिए भी विधायक को आने का न्योता दिया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad