तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्म महोत्सव 3 सितंबर से

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के प्रमुख गौ सेवा केंद्र श्रील नित्यानंद प्रभुपाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ में 3 सितंबर से तीन दिवसीय श्री कृष्णा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर जोरदार तैयारी चल रही है तथा कृष्ण भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है श्री कृष्ण जन्म महा महोत्सव की तैयारी के सिलसिले में आश्रम के उप प्रबंधक गौ भक्त गोपीनाथ दास ने बताया कि 3 सितंबर को सांय श्रील नित्यानंद प्रभुपाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी जो गौला रोड नया बाजार होते हुए नेशनल हाईवे गायत्री शक्तिपीठ तक हरि नाम संकीर्तन एवं भव्य झांकियां के साथ गुजरेगी तथा वहीं से वापस आश्रम पहुंचेगी 4 सितंबर को आश्रम में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा तथा 5 सितंबर को श्री प्रभुपाद प्राकृट्य दिवस मनाया जाएगा

5 सितंबर को ही विशाल भंडारा महाप्रसाद का भी आयोजन होगा एवं आश्रम के महाप्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास प्रभु जी ने अधिक से अधिक लोगों से श्री कृष्ण जन्म महा महोत्सव में शामिल होने की अपील की है उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण संपूर्ण लोगों के स्वामी हैं उनके नाम का संकीर्तन करना मनुष्य को भवसागर से पार लगाने का सबसे उचित माध्यम है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad