आज का राशिफल

ख़बर शेयर करें

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, १८ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:०३
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१८
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:३६
चन्द्रास्त: 🌜२२:२६
अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 (द्वितीय शुद्ध) ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्थी (१८:५८ से पञ्चमी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (११:३२ से आश्लेशा)
योग 👉 व्याघात (१७:३५ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 वणिज (०८:१३ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (१८:५८ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 मेष (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४६
अमृत काल 👉 ०५:४१ से ०७:०९
गुरु पुष्य योग 👉 ०५:१५ से ११:३२
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:१५ से ११:३२
अमृत सिद्धि योग 👉 ०५:१५ से ११:३२
रवि योग 👉 ०५:१५ से ११:३२
विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१९ से १९:३९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२१ से २०:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५८ से २४:३८
राहुकाल 👉 १४:०४ से १५:४९
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:१५ से ०७:०१
दुर्मुहूर्त 👉 ०९:५७ से १०:५४
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पाताल (१८:५८ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (०८:१३ से १८:५८)
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१८:५८ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
गुरू पुष्य योग सूर्योदय से ११:३२ तक विनायक चतुर्थी, रानी झाँसी पुण्यतिथि, गुरू अर्जुन देवशहीदि दिवस, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:३७ से ०९:०१ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०५:३७ से ०७:१८ तक, विद्या एवं अक्षरारम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४५ से दोपहर ०३:५५ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ११:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २९:०८ से ०७:२३
कर्क – ०७:२३ से ०९:४५
सिंह – ०९:४५ से १२:०३
कन्या – १२:०३ से १४:२१
तुला – १४:२१ से १६:४२
वृश्चिक – १६:४२ से १९:०१
धनु – १९:०१ से २१:०५
मकर – २१:०५ से २२:४६
कुम्भ – २२:४६ से २४:१२+
मीन – २४:१२+ से २५:३५+
मेष – २५:३५+ से २७:०९+
वृषभ – २७:०९+ से २९:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:१५ से ०७:२३
शुभ मुहूर्त – ०७:२३ से ०९:४५
रज पञ्चक – ०९:४५ से ११:३२
शुभ मुहूर्त – ११:३२ से १२:०३
चोर पञ्चक – १२:०३ से १४:२१
शुभ मुहूर्त – १४:२१ से १६:४२
रोग पञ्चक – १६:४२ से १८:५८
शुभ मुहूर्त – १८:५८ से १९:०१
मृत्यु पञ्चक – १९:०१ से २१:०५
अग्नि पञ्चक – २१:०५ से २२:४६
शुभ मुहूर्त – २२:४६ से २४:१२+
रज पञ्चक – २४:१२+ से २५:३५+
अग्नि पञ्चक – २५:३५+ से २७:०९+
शुभ मुहूर्त – २७:०९+ से २९:०४+
रज पञ्चक – २९:०४+ से २९:१६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही काम आपकी सोच से उल्टे होंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का वातावरण भी खराब होगा। परिवार से राहत की उम्मीद लगाना निरर्थक रहेगा। किसी के साथ उदार स्वभाव रखने पर भी बदले में धोखा एवं अपमान ही मिलेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें आज किसी प्रलोभन के जाल में फंसने से आर्थिक क्षति हो सकती है। व्यवसाय में भी गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा। भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से कार्य मन लगाकर नही कर पाएंगे। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता कमलेश चंदोला क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर हुई चर्चा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। पल पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य मे एक बार मे निर्णय नही ले सकेंगे। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी मध्यान बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा जिसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजर अंदाजि के कारण खराब होगा आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य मे अरुचि रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके आस पास का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा कार्य व्यवसाय में भी निश्चितता नही रहेगी परन्तु फिर भी इनसे आपकी मानसिक शांति भंग नही होगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे संतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो से बचायेगी। स्वयं के कार्यो को छोड़ अन्य के काम करने में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी जिससे व्यवसाय के साथ ही घरेलू कार्य भी प्रभावित होंगे विलम्ब होने पर किसी की आलोचना सुननी पड़ेगी। परन्तु सामाजिक सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातको को विरोधों के बावजूद भी पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी। फिर भी संध्या के बाद का समय आनंद से व्यतीत होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे लेकिन अपने संपर्क में आने वालों को अवश्य परेशानी में डालेंगे। सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन का आरंभिक भाग ढीला रहेगा लेकिन मध्यान बाद से रात्रि के बीच में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ कार्य जोड़ तोड़ कर बना लेंगे परन्तु कुछ कार्य आपके अड़ियल रवैये के कारण बीच मे लटक सकते है। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपके सामने आने की हिम्मत नही करेंगे हित शत्रुओ से विशेष सतर्क रहें। घर मे किसी की अनैतिक जिद्दी के आगे झुकना पड़ेगा। संतानो का व्यवहार अनापेक्षित रहने से दुख होगा। फिर भी धन लाभ संतोषजनक एवं जरूरत पड़ने पर हों ही जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर समाजसेवियों ने किया शरवत वितरण

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन हानिकारक रहेगा। प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में जल्दबाजी ना करें आर्थिक हानि के प्रबल योग बन रहे है। निराशा में किसी से अभद्र व्यवहार कर सकते है भावनाओ पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नई परेशानियां खड़ी होंगी। कार्य व्यवसाय किसी कारण से ठप्प हो सकता है। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन लो लेकर कहासुनी हो सकती है व्यवहारिकता अपनाए। धन लाभ संध्या के आस-पास मेहनत करने पर ही होगा। गृहस्थ में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले बुरे का ध्यान रख कर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। काम-धंधा ज्यादा उम्मीद नही रहेगी लेकिन नए लोगो से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी।दोपहर के समय शिथिलता बनेगी परन्तु व्यस्तता के कारण महसूस नही होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगो मे ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। संध्या के समय थोडी गरमा गर्मी होने के बाद माहौल सामान्य हो जाएगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची से बचना होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।
कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड क्रांति दल ने लालकुआं के दीपक भारती को किया दल से निष्कासित

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा थोड़ा राहत वाला रहेगा। लेकिन आज आपका स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे फिर भी मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा अनुकूल बनी परिस्थितियों का लाभ नही उठा सकेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ कमी रहने के बाद भी धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी संचय कर सकेंगे। बीच मे सेहत अवश्य थोड़ी नरम रहेगी फिर भी दैनिक कार्यो पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे सहकर्मियों साथ मिलने से मन लगा रहेगा। आज लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी। मध्यान बाद पारिवारिक जीवन मे संतुलन स्थापित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज घर एवं बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही जय होगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरम्भ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी अन्य लोगो के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर मे आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यो में भी दौड़ धूप लगी रहेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।
〰️〰️आचार्य बहुगुणा 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Advertisement
Ad Ad Ad Ad