यह कैसा इंसाफ शांति दूत पर हो गया शांति भंग का चालान नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दागा पुलिस पर सवाल
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बीते दिवस दो पक्षों के बीच हुए विवाद के संदर्भ में उनके ऊपर पुलिस द्वारा की गई चालानी कार्रवाई पर आश्चर्य जताते हुए कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनके कार्यालय में आकर बदतमीजी की गई जिसकी शिकायत उनके द्वारा कोतवाली में की गई मामला सुलझा लिया गया था उसके बाद जो कुछ भी हुआ उससे उनका कहीं भी कुछ लेना-देना नहीं था। वे सूचना पर गए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ ही चालानी कार्रवाई कर दी जो समझ से परे है और इसकी वह भरसक निंदा करते हैं उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी सभासद भुवन पांडे योगेश उपाध्याय सभासद पति हेमंत पांडे सभासद् पति कुंदन लाल आर्य सभासद धन सिंह बिष्ट ने भी प्रेस वार्ता में हिस्सा लिया तथा सभी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई चालानी कार्रवाई पर कड़ा रोष व्यक्त किया है
आई टी सी लाल कुआं में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन
विश्वकर्मा जयंती पर जीवन चंद्र उप्रेती ने दिया क्षेत्रवासियों को प्रेरणादायक संदेश
दुग्ध संघ लालकुआं में हवन अनुष्ठान सुंदरकांड के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं