Advertisement

सड़क और नालियों के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ तो हल्द्वानी के युवा ने उठाया यह खतरनाक कदम

ख़बर शेयर करें

10 वर्षों से लगातार सड़क एवं नालियों की मांग कर रहे विशाल वर्मा ने आखिरकार पानी की टंकी में चढ़कर जान देने की चेतावनी दी विशाल के पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों के साथ विशाल को समझा बुझा कर जैसे तैसे नीचे उतरा और आश्वासन दिया कि सड़क एवं नालियों के लिए बजट पास करवाया जाएगा हल्द्वानी के वार्ड नंबर 19 निवासी विशाल वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी अंजलि मेहरा वर्मा वार्ड वासियों के साथ पिछले 10 वर्ष से लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं 3 वर्षों से तो विशाल एवं उनकी पत्नी का संघर्ष बेहद तेजी से आगे बढ़ा

लेकिन हर जगह से विशाल को निराशा ही हाथ लगी विशाल ने विधायक सुमित हृदयेश से सड़क बनाने की मांग की डेढ़ वर्ष तक विधायक दरबार पर विशाल चक्कर काटता रहा डेढ़ वर्ष बाद सुमित हृदयेश ने सड़क एवं नाली के लिए बजट पास करने से साफ इनकार कर दिया इस पर विशाल ने दो बार मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया इसके बाद विशाल ने जिलाधिकारी के हल्द्वानी में आयोजित अलग-अलग शिविरों में छह बार ज्ञापन दिया लेकिन हर जगह से निराशा ही लगी उसके बाद विशाल ने उप जिलाधिकारी और उपनगर आयुक्त को भी सड़क और नालियों के अभाव में वार्ड की हो रही दुर्दशा से अवगत कराया अंततः थक हार कर विशाल ने पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर प्रशासन एवं जिम्मेदार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने विशाल को जैसे-जैसे समझाया और आश्वासन दिया गया कि जल्दी ही उनकी मांग पूरी की जाएगी देखना है कि जनहित को लेकर किया जा रहा विशाल का संघर्ष आखिर कब तक रंग लाता है या फिर पूर्व की तरह विशाल को बेवजह चक्कर काटने पड़ेंगे इस मामले में वार्ड वासियों को पूरी उम्मीद है कि विशाल उनके वार्ड की समस्या को दूर करेंगे और वार्ड के लोग भी विशाल तथा अंजलि मेहरा वर्मा के संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ाने को तैयार है देश की प्रमुख संस्था मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा वर्मा दंपति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad