Advertisement

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव: आखिर कौन से मतदाता निभाएंगे भाग्य विधाता की भूमिका

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में स्थानीय नगर निकाय के चुनाव की अधिसूचना अब कभी भी जारी हो सकती है ऐसे में निकाय चुनाव को लेकर के सरगर्मियां तेज हो गई हैं लालकुआं नगर पंचायत में भी चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है तरह-तरह के अटकलों का दौर शुरू हो गया है कभी नगर पंचायत सीट के सामान्य होने के कयास लगाए जा रहे हैं तो कभी सीट के ओबीसी होने की बात भी चर्चाओं में है तो कहीं फिर से इस सीट के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह सब अटकलें है और चर्चाएं हैं हकीकत तो फिलहाल भविष्य के गर्भ में छुपी है इन सब चर्चाओं के बीच लालकुआं में आखिर वे कौन से मतदाता है जो भाग्य विधाता की भूमिका निभाएंगे इसको लेकर के हम आपको वार्ड दर वार्ड जातिगत मतदाताओं की संख्या बता रहे हैं अब अनुमान आपको लगाना है कि आखिर वह कौन से मतदाता होंगे जो निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं या किसी को ताज पहनाने की क्षमता रखते हैं और किसी का ताज छीनने की भी तो आइए बात शुरू करते हैं वार्ड नंबर 1 से यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 412 है पर्वतीय मतदाताओं की संख्या 347 पंजाबी समुदाय से 14 बनिया वर्ग से 68 तथा अन्य से 817 मतदाताओं की संख्या है वार्ड नंबर दो में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 32 पर्वतीय समाज के मतदाताओं की संख्या 496 पंजाबी समुदाय के 26 बनिया वर्ग के 73 तथा अन्य वर्ग के 344 मतदाता है वार्ड नंबर 3 में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 151 हिल कैडर की संख्या 176 पंजाबी समुदाय 34 बनिया वर्ग 118 तथा अन्य की संख्या 320 है वार्ड नंबर 4 में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 238 पर्वतीय समाज से जुड़े मतदाताओं की संख्या 98 पंजाबी समाज के यहां 39 मतदाता है बनिया वर्ग के 40 तथा अन्य के 115 मतदाता है वार्ड नंबर 5 की बात करें तो यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 213 है पर्वतीय समाज के यहां 34 वोटर हैं पंजाबी समुदाय की संख्या यहां 65 है बनिया समुदाय के यहां 40 वोट हैं जबकि अन्य वर्ग के यहां 115 वोट है वार्ड नंबर 6 में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 61 पर्वतीय समाज की 98 पंजाबी समुदाय की 24 बनिया वर्ग के 58 तथा अन्य वर्ग के 288 मतदाता है वार्ड नंबर 7 की बात करें तो यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 23 पर्वतीय समाज की 24 पंजाबी वर्ग के 10 जबकि अन्य समाज के यहां पर 305 वोटर हैं अब आपका अंदाज़ क्या कहता है कि कौन मतदाता लाल कुआं के महत्वपूर्ण चुनाव में भाग्य विधाता की भूमिका निभाने वाले हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad