युवा संत महात्मा आलोकानंद जी ने बताइ सत्संग की महिमा, बिंदुखत्ता में हुआ सत्संग का आयोजन

ख़बर शेयर करें

श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में युवा संत महात्मा आलोकानंद जी ने सत्संग की महिमा बताइ तथा कहा कि सदगुरुदेव की विशेष कृपा से ही व्यक्ति को सत्संग में जाने का शुभ अवसर प्राप्त होता है उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव की कृपा व्यक्ति को भ्रम के जंजाल से निकालकर ब्रह्म का वास्तविक बोध कराती है उन्होंने बताया कि सत्संग कि नियमित अभ्यास व्यक्ति को जाग्रत स्वप्न एवं सुषुप्त अवस्था से पार कराते हुए तुरीय अवस्था तक का ज्ञान कर देता है जो अवस्था योगी जनों तक के लिए भी दुर्लभ कही जाती है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने ईष्ट आराध्य देव सदगुरुदेव के प्रति हर समय श्रद्धा एवं भक्ति का भाव रखना चाहिए और यह प्रार्थना करनी चाहिए कि उसके अंदर कभी भी अज्ञान जनित अहंकार एवं अभिमान उत्पन्न न हो उसे सद्ज्ञान एवं सन्मार्ग की प्राप्ति होते रहे उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी में गुरु पूजन पर्व एवं भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा यहां मुख्य रूप से उमेद सिंह रावत केसर सिंह धामी स्वामीनाथ पंडित नंदन सिंह चौहान जवाहर सिंह दानू बसंती दानू ध्यान सिंह रावत गोविंद बिष्ट बसंती दानू हंसी रावत आदि मौजूद रहे