भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

भाजपा नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं दिशा के पूर्व डायरेक्टर एवं वर्तमान में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू भाई को उनकी संघटनात्मक क्षमता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है देवेंद्र बिष्ट को मिशन 2027 के तहत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसके चलते उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा का पिथौरागढ़ जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तरुण चवल द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है उल्लेखनीय है कि देवेंद्र सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की अनेक समस्याओं के समाधान को जोरदार तरीके से विभिन्न मंचों पर आवाज उठाते रहे हैं और उनके द्वारा अनेक समस्याओं का समाधान भी करवाया गया है उनके अंदर मजबूत संगठन क्षमता को देखते हुए महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है इधर देवेंद्र बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दोनों ही का आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि वह ओबीसी मोर्चा को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी भूमिका निभाएंगे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad