चप्पा चप्पा हो रिया गणपति बप्पा मोरिया
गणेश महोत्सव के विश्राम दिवस पर निकाली भव्य शोभा यात्रा
लालकुआं शहर आज विघ्न विनाशक गजानन भगवान की स्तुति से गुंजायमान रहा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के घोष के साथ भव्य शोभा यात्रा के बाद श्री भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया नगर के वार्ड नंबर 1 में चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया आज विश्राम दिवस पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु बड़ी तन्मयता के साथ गजानन भगवान गणेश जी की स्तुति पर झूमते गाते नजर आए बाद में श्री गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया गया यहां मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन पवन चौहान कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुमार गौरव गुप्ता विनोद अग्रवाल मीना रावत कमलेश यादव आदि मौजूद रहे
Advertisement
नागेश्वर महादेव मंदिर में सुनाई राम नाम की महिमा
रामनगर देहरादून पाक्षिक स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ
समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया
सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण